उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद से स्थिति पूरी तरह से बदल गई है. हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के फैसले के बाद से अब पंचायत चुनाव कराने में और समय लगेगा. वहीं कोर्ट ने अपने आदेश में साफ कर दिया है कि 25 मई तक नई व्यवस्था के तहत पंचायत चुनाव कराए जाएं. कोर्ट के इस फैसले से जहां कई लोग खुश है तो कई लोग दुखी हैं क्योंकि कई ग्राम पंचायतों के समीकरण भी अब बदल जाएंगे
