नई दिल्लीः दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर रेलवे से शकूर बस्ती और आनंद विहार स्टेशनों पर कोविड मरीजों की देखभाल के लिए कोच (डिब्बे) लगा कर 5,000 बिस्तरों की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा साझा किये गये आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में कोविड-19 के 25,000 से अधिक नये मामले सामने आये हैं और नमूनों में संक्रमण की पुष्टि होने की दर पिछले 24 घंटे में बढ़ कर करीब 30 प्रतिशत पहुंच गई है.

You missed