: जेल में बंद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की शनिवार को दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में मृत्यु हो गई. महानिदेशक (कारा) संदीप गोयल ने बताया, ‘दिल्ली जेल के कैदी मोहम्मद शहाबुद्दीन की मृत्यु के बारे में डीडीयू अस्पताल से सूचना मिली है. वह कोविड-19 से पीड़ित थे और उन्हें 20 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
