उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अब तक घोषित अपने प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट पहली बार सार्वजनिक की है। अभी तक समाजवादी पार्टी सीधे नामों का सार्वजनिक ऐलान करने के बजाय खामोशी से प्रत्याशियों को बुलाकर कर उन्हें सिंबल के लिए फॉर्म ए और बी दे रही थी। सिर्फ गठबंधन की सीटें ही घोषित की जा रही थी। सोमवार को जारी की गई उम्मीदवारों की लिस्ट में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल से, रामपुर सीट से आजम खां, स्वार सीट से उनके बेटे अब्दुल्ला आजम बेहट से और शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर से समेत 159 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

You missed