रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा को ट्वीट के जरिए जवाब देते हुए कहा कि न्योता मुझे नहीं, उन 700 से ज्यादा किसान परिवारों को दें जिनके घर उजाड़ दिए। जयंत ने कहा कि छात्रों के साथ हिंसा देश के भविष्य पर वार है। कृषि आंदोलन के दौरान जिस तरह से किसानों पर अत्याचार हुआ, उसे कैसे भुलाया जा सकता है।

You missed