समाजवादी पार्टी के मुखिया और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) करहल विधानसभा सीट (Karhal Assembly Seat) से चुनाव मैदान में उतरेंगे. मैनपुरी जिले में आने वाली करहल विधानसभा सीट को सपा का गढ़ माना जाता है. 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की लहर के बावजूद सपा यह सीट जीतने में कामयाब रही थी. इसे देखते हुए सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव के जीत का दावा कर रहे हैं. 

करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी का काफी दबदबा है. यह सीट सपा की सुरक्षित सीट कही जाती है. यहां 1993 से लगातार सपा यहां जीती है. केवल एक बार 2002-2007 में ये सीट बीजेपी ने जीती थी. करहल सीट मैनपुरी जिले में आती है जो यादव परिवार का गढ़ रहा है. 

You missed