प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है. मुरादाबाद देहात विधान सभा क्षेत्र से विधायक हाजी इकराम कुरैशी टिकट काटने से नाराज इकराम कुरैशी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है. पार्टी हाईकमान ने भी उन्हें देहात विधानसभा से टिकट दे दिया है. टिकट कटने के बाद दूसरी पार्टी का दामन थामने वाले इकराम जिले के दूसरे सपा विधायक हैं.
