देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 2.34 लाख नए मामले सामने आए हैं. वहीं पॉजिटिविटी रेट 14.50 फीसद है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 165.70 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है. भारत में एक्टिव केस वर्तमान में 18,84,937 हैं.

वहीं रिकवरी रेट फिलहाल 94.21 फीसदी है. पिछले 24 घंटों में 3,52,784 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. अब देश में कोरोना से कुल ठीक होने वाले लोगों की संख्या 3,87,13,494 पर पहुंच गई है. वहीं अब तक कुल 72.73 करोड़ लोगों ने कोरोना टेस्ट कराया है. पिछले 24 घंटों में 16,15,993 कोरोना टेस्ट हुआ है. पिछले 24 घंटों में 893 मौतें दर्ज की गईं. 

You missed