पश्चिमी उत्तर प्रदेश की देवबंद (Deoband) विधानसभा सीट पर गृहमंत्री (Home Minister Amit Shah) शनिवार को चुनाव प्रचार करने पहुंचे. प्रदेश के मुस्लिम मतदाता बहुल देवबंद हलके में अमित शाह ने डोर-टू-डोर प्रचार किया. संकरी गलियों में हजारों कार्यकर्ताओं के पहुंचने से यहां अमित शाह महज 20 मिनट ही रुक पाए. गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनावों में देवबंद की सीट पर 21 साल बाद बीजेपी (BJP) को जीत मिली थी. यहां बीजेपी प्रत्याशी बृजेश कुमार सिंह और SP-RLD गठबंधन प्रत्याशी कार्तिकेय राणा चुनावी मैदान में हैं.
