एक प्रेमी को आधी रात में प्रेमिका से मिलने जाना इतना महंगा पड़ गया कि वह प्रेमिका से तो मिल नहीं ही पाया, मगर घंटों तक जान आफत में अटकी रही. मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है, जहां एक प्रेमी रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलने गांव जा रहा था, तभी रास्ते में अचानक कुएं में गिर पड़ा. इसके बाद तो प्रेमी के होश उड़ ही गए. कुएं के अंदर से ही वह बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा. प्रेमी की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर गश्त कर रही पुलिस पहुंची और किसी तरह उस प्रेमी को कुएं से घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया
