पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए डिजिटल कैंपने चलाया है. इन्हें उम्मीद थी किन केंद्रीय बजट में इससे जुड़ी घोषणा हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उधर, अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस मांग की हवा निकालाते हुए उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि ऐसी कोई मांग बिहार सरकार ने की ही नहीं. दरअसल, बजट के बाद राज्य के उप मुख्यमंत्री और वित मंत्री तारकिशोर प्रसाद से पूछा गया कि बजट में ना विशेष राज्य का दर्जा और ना राज्य के लिए कोई विशेष सहायता का प्रावधान है तो इस पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई मांग केंद्र से नहीं की गई थी. इसके पूर्व एक और उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने भी ये कहकर इस मांग को ख़ारिज कर दिया था कि इसकी अब कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि केंद्र की मदद से राज्य का विकास हो रहा हैं.
