भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन मुंबई में हो गया. उन्हें कोविड हुआ था. हालांकि, कोविड से ठीक हो के बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि लता जी का निधन मेरे लिए हृदयविदारक है, जैसा कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए है. उनके गीतों की विशाल श्रृंखला में, भारत के सार और सुंदरता को प्रस्तुत करते हुए, पीढ़ियों ने अपनी आंतरिक भावनाओं की अभिव्यक्ति पाई. उनकी उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी.’
