यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत खूब सक्रिय नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में कहा कि विधानसभा चुनाव में किसान विरोधी बीजेपी को सजा देना होगा। एक समाचार चैनल ने इन्हीं तमाम विषयों को लेकर राकेश टिकैत से बात की। जिसमें उनसे पूछा कि क्या अखिलेश यादव और जयंत चौधरी को समर्थन देंगे? इसका उन्होंने जवाब दिया।

यूपी तक न्यूज़ चैनल से बातचीत के दौरान टिकैत ने कहा कि हमने गांव के लोगों से केवल इतना कहा है कि सरकार से आप लोग सवाल पूछिए। रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि किस तरह के सवाल सरकार से किए जाएंगे तो उन्होंने कहा, ‘ जिसके खेत में आवारा पशुओं ने सब कुछ खराब कर दिया है, वह उसको लेकर सवाल पूछेगा। जिसका बच्चा स्कूल नहीं गया और मोबाइल से भी पढ़ाई नहीं कर पाया। वह उसको लेकर सवाल पूछेगा।’

You missed