अमृतसर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भले ही पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है. लेकिन कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर जारी बयानबाजी पार्टी में थमने का नाम नहीं ले रही है. काग्रेस पार्टी के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने शुक्रवार को कहा कि अगर पार्टी फिर से सत्ता में आती है तो पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को सुपर सीएम का पद मिलेगा. पंजाब चुनाव में सत्ता में आने पर कांग्रेस पार्टी नवजोत सिंह सिद्धू को कौन सा पद देगी? इस बारे में पूछे जाने पर बिट्टू ने मीडिया से कहा कि सिद्धू को सुपर सीएम का पद दिया जाएगा. बिट्टू ने ये भी कहा कि सिद्धू ने आगामी चुनावों के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा मौजूदा सीएम चन्नी को ही बनाए जाने के फैसले का स्वागत किया था.

You missed