मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad Auto fare : प्राइवेट, अनुबंधित बसें व छोटे वाहनों को चुनाव में अधिग्रहण किए जाने से यात्री काफी परेशान है, ठाकुरद्वारा जाने वाले यात्री 150 रुपये आटो रिक्शा में देकर सफर करने को मजबूर है। रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों को बस का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। जिले में द्वितीय चरण का चुनाव 14 फरवरी को होना है। इसके लिए शुक्रवार शाम से सभी प्राइवेट बसें, अनुबंधित बसें, छोटे चार पहिया वाहनों का अधिग्रहण कर लिया गया है। इसके पहले रोडवेज की 150 बसों के द्वारा पीएसी के जवानों व पुलिस को बाहर भेजा गया है।
मुरादाबाद मंडल में रोडवेज के पास 350 बसें बची है, जिसके द्वारा यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। शनिवार से प्राइवेट बसों के संचालन बंद होने से यात्री मुरादाबाद व पीतल नगरी बस अड्डे पर पहुंचना शुरू हो गए। बसों की भीड़ पर बसों को विभिन्न स्थानों का संचालन शुरू कर दिया। थोड़ देर में रोडवेज की बस अड्डे से बसे गंतव्य को चलेगी। इसके बाद आने वाले यात्रियों को बसों के आने का एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ रहा था। बसों के पहुंचते ही इंतजार करने वाले यात्री सवार होने के लिए मारामारी शुरू कर देते थे।
ठाकुरद्वारा, काशीपुर व रामनगर के लिए कोई बस उपलब्ध नहीं था। यात्री दिनेश कुमार ने बताया कि वह ठाकुरद्वारा से मुरादाबाद पढ़ाई के लिए आते हैं। लौटने के लिए बस नहीं मिली तो आटो रिक्शा को 150 रुपये देकर ठाकुरद्वारा जा रहे हैं, जबकि ठाकुरद्वारा के लिए बस का किराया 56 रुपये है। रामनगर व काशीपुर जाने वाले यात्री दोपहर 1:40 बजे रामनगर पैसेंजर में सवार हो गए, जिससे ट्रेनों में काफी भीड़ बढ़ गयी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (मुरादाबाद डिपो) सोमपाल सिंह ने बताया कि यात्रियों की संख्या अधिक थी और बसें कम थी, इसके कारण यात्रियों को बसें आने का इंतजार करना पड़ रहा था।
