आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड में प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रचार के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कांग्रेस पर हिंदू विरोधी होने का आरोप भी लगाया।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि, “कांग्रेस में तो यह होड़ मची है कि हिंदुओं को कितना अपमानित करो। जिनको खुद ही नहीं मालूम कि वह हिंदू है या नहीं है, वे हिंदू की परिभाषा बोल रहे हैं। आपने दो महापुरुषों की बातों को सुना होगा। स्वामी विवेकानंद ने वैश्विक मंच पर कहा था कि गर्व से कहो हम हिंदू है।”

सीएम योगी ने आगे कहा कि, “हिंदू कोई संप्रदायिक शब्द नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान है। हम दुनिया में कहीं भी जाते हैं इसी संबोधन से जाने जाते हैं। भारतवासी दुनिया के अंदर कहीं भी जाता है, हिंदू संबोधन से संबोधित किया जाता था और संबोधित किया जाता है।”

You missed