दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एनडीटीवी से कहा कि गोवा और उत्तराखंड के लोगों से अपील की है कि एक बार आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर देखें. आपने उत्तराखंड में 10 साल बीजेपी को दिए 10 साल कांग्रेस को दिए. यह समय कम नहीं होता अगर इनको और पांच साल दोगे तो उन्हें कुछ भी नया नहीं करना है. इन दोनों पार्टियों ने मिलकर उत्तराखंड को खराब किया है. इस बार आपके पास एक नया विकल्प है आम आदमी पार्टी.

You missed