लखनऊ/पणजी/देहरादून: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Polls 2022) के दूसरे चरण के मतदान के लिए राज्य की 55 सीटों के अलावा गोवा और उत्तराखंड की सभी विधानसभा सीटों पर सोमवार को वोट डाले गए.उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भी पिछली बार के मुकाबले कम मतदान हुआ है. उत्तर प्रदेश में 9 जिलों की 55 सीटों पर सोमवार को 61.8 फीसदी मतदान हुआ, जो वर्ष 2017 के मुकाबले 3.9 फीसदी कम है. वर्ष 2017 में 65.7 फीसदी वोटिंग हुई थी. उत्तराखंड में इस बार 59.5 प्रतिशत वोट पड़े, जो पिछली बार के मुकाबले 6.1 फीसदी कम है. पिछली बार उत्तराखंड में 65.6 प्रतिशत वोट हुए थे. गोवा की 40 सीटों पर मतदान 78.9 फीसदी मतदान हुआ, जो पिछली बार से 3.7 फीसदी कम रहा. पिछली बार गोवा में 82.6 प्रतिशत मतदान हुआ था.
