हिन्दूवादी संगठन बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की हत्या के बाद कर्नाटक के शिवमोगा शहर में भारी तनाव है. उपद्रवियों ने शहर के अंदर कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया है तो कई जगह तोड़फोड़ पथराव भी की है. घटना के बाद एहतियातन शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है. पुलिस ने यह जानकारी दी है. पुलिस ने उपद्रवियों पर आंसू गैस के गोले भी दागे हैं.
