रूस और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया की विशेष उड़ान आज सुबह रवाना हुई. समाचार एजेंसी ANI ने बताया कि 200 से अधिक सीटों की क्षमता वाले ड्रीमलाइनर बी-787 विमान को विशेष अभियान के लिए तैनात किया गया है. यह वापसी में आज रात दिल्ली में उतरेगा.
