चंडीगढ़ :
Punjab polls 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में इस बार वोटिंग के आंकड़े, चुनाव आयोग की ओर से कल शाम घोषित किए गए संभावित आंकड़ों से करीब 4.3% अधिक है. रविवार की वोटिंग का शुरुआती आंकड़ा कल शाम को 65.32% बताया गया था लेकिन आज इस आंकड़े को संशोधित कर 69.65% किया गया है. वर्ष 2007 के बाद से यह वोटिंग का सबसे कम प्रतिशत है. इसके साथ ही वोटिंग के संभावित (Tentative)और अंतिम आंकड़े (Final voting figures)का अंतर भी काफी अधिक है. सामान्यत: वोटिंग के आंकड़ों में करीब एक फीसदी का ही फर्क होता है.
