नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन संकट के समाधान में फिर अड़चन आ गई है. न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, अब यूक्रेन ने बेलारूस में बातचीत करने का रूसी प्रस्ताव ठुकरा दिया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा है कि जहां से हमारे देश पर हमले हुए, वहां हम बातचीत नहीं कर सकते. इससे पहले Kremlin बेलारूस में यूक्रेन के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हो गया था. रूस के रक्षा, विदेश मंत्रालयों के कई अधिकारी और मंत्री समेत राष्ट्रपति प्रशासन के कई अधिकारी वार्ता के लिए बेलारूस के होमेल शहर पहुंच चुके थे. बेलारूस पहुंचे रूसी दल ने कहा कि हम बातचीत के लिए तैयार हैं और हम यूक्रेन के प्रतिनिधि मंडल का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर रूसी सेना यूक्रेन के दूसरे बड़े शहर Kharkiv में घुस गई हैं, जहां पर युद्ध जारी है. इससे पहले कीव में रूसी हमले को नाकाम करने के यूक्रेनी सरकार के दावे के बाद रूस ने सेना को राजधानी पर चौतरफा हमला करने का कथित आदेश दिया है.

You missed