UP Election 2022 Live Updates: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के 5वें चरण का मतदान हो रहा है. इस चरण में पूर्वी उत्तर प्रदेश के अयोध्या, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अमेठी और रायबरेली सहित 12 जिलों में फैले कुल 61 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है. दोपहर 1 बजे तक 34.8% मतदान दर्ज किया गया है, जो कि साल 2017 के चुनाव की तुलना में 2.9% कम है. गौरतलब है कि साल 2017 में बीजेपी ने पूर्वी यूपी के इस क्षेत्र की 55 सीटों में से 38 सीटें जीती थीं, जबकि सपा ने 15 और कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत हासिल की थी. इस चरण की एक और सबसे चर्चित सीट अमेठी है जो कभी कांग्रेस पार्टी का गढ़ हुआ करती थी. 

You missed