हावेरी (कर्नाटक):
भारत के स्टूडेंट्स और वर्कर, बड़ी संख्या में अन्य देशों के लोगों के साथ बुधवार को युद्ध प्रभावित यूक्रेन के खारकीव से नजदीकी रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ रहे हैं. अपनी जान को जोखिम में डाल रहे इन लोगों ने तिरंगा थाम रखा है. एक स्टूडेंट के पिता ने बुधवार को यह बात कही. वेंकटेश वैश्यार ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, ‘700 भारतीयों सहित 1000 लोग भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को लेकर रेलवे स्टेशन की ओर पैदल बढ़ रहे हैं. यह रेलवे स्टेशन उनके बंकर से करीब सात किलोमीटर दूर है. चूंकि कोई वाहन उपलब्ध नहीं है, इसलिए वे पैदल ही यात्रा कर रहे. ‘
