नई दिल्ली:
फिनटेक कंपनी BharatPe के संस्थापक रहे अशनीर ग्रोवर के इस्तीफे के एक दिन बाद कंपनी की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया है कि ग्रोवर अब कर्मचारी, निदेशक या संस्थापक नहीं हैं. BharatPe ने यह भी कहा है कि उनका परिवार वित्तीय गड़बड़ियों में शामिल था. अशनीर ग्रोवर ने भी मंगलवार को ही अपने मैनेजिंग डायरेक्टर और बोर्ड डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दिया था. ग्रोवर ने आरोप लगाया था कि उनपर आधारहीन आरोप लगाए जा रहे हैं और इसके चलते वो लंबी और अकेली लड़ाई लड़ रहे थे.
