नई दिल्ली: रूसी सेनाओं के बड़े पैमाने पर मिसाइल और रॉकेट हमलों के जरिए यूक्रेन के प्रमुख शहरों को घेरने पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने आज कहा कि उनके देश पर आक्रमण के लिए “रूस भरपाई करेगा”. दरअसल, यूक्रेन के शहरों को रूस अपने नियंत्रण में लेने में लगा हुआ है और यूक्रेन की राजधानी कीव के पास बमबारी तेज कर दी है. रूसी सेना ने यूक्रेन के खेरसन शहर पर कब्जा कर लिया है, स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार देर रात इसकी पुष्टि की है.
