नई दिल्ली:
यूक्रेन पर रूसी हमलों (Russia Invasion of Ukraine) के बीच भारत स्थित रूसी दूतावास (Russian Embassy in India) ने ऐलान किया है कि मास्को आज भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए मानवीय गलियारा (humanitarian corridors) खोलेगा और इस दौरान संर्घषविराम (Ceasefire) करेगा. इसमें पूर्वोत्तर यूक्रेन के सुमी शहर के गलियारे भी शामिल हैं, जहां लगभग 600 भारतीय छात्र फंसे हुए हैं और बार-बार प्रयास करने के बावजूद नहीं निकल पा रहे हैं.
