नई दिल्ली:
देशभर में पांच राज्यों के चुनाव अब पूरे हो चुके हैं. ऐसे में हर कोई 10 मार्च का इंतजार कर रहा है, जिस दिन विधनासभा चुनाव के नतीजे (Election Result) घोषित किए जाएंगे. लेकिन इसी के साथ राजनीतिक दलों की घेराबंदी का सिलसिला अभी से ही तेज हो चुका है. नतीजों के बाद बनने वाले राजनीतिक समीकरणों व विधायकों की खरीद-फरोख्त को रोकने के लिए तमाम दल अपनी कोशिशें करने में जुट गए हैं.
