नई दिल्ली:
UP Assembly elections 2022: यूपी में नतीजों से पहले ही ईवीएम की मूवमेंट के मामले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल, अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि मतगणना से 48 घंटे पहले वाराणसी में ईवीएम मशीनों को अवैध रूप से ले जाया गया. अब समाजवादी पार्टी की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें अधिकारी ने स्वीकार किया है कि ‘खामियां’ थीं.
