नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव की आज हो रही मतगणना (Assembly Elections 2022) से सियासी दलों की सांसें अटकी हुई हैं. इन पांचों राज्यों में मतगणना चल रही है. सुबह 11 बजे तक पांचों राज्यों में सभी सीटों पर रुझान आ गए हैं. इनके मुताबिक, यूपी और उत्तराखंड (UP-Uttarakhand Election Results) में बीजेपी बहुमत से सरकार बना रही है. यूपी में बीजेपी की जीत के रुझान आने के साथ ही गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर के बाहर बड़ी तादात में समर्थक जश्न मनाने पहुंच गए हैं. हालांकि योगी आदित्यनाथ लखनऊ में है लेकिन उसके बावजूद गोरखनाथ मंदिर में समर्थकों ने पहुंचना शुरू कर दिया है. वहीं, पंजाब को आम आदमी पार्टी 89 सीटों से ले जा (AAP in Punjab) रही है. गोवा और मणिपुर में बीजेपी सिंगल लार्जेस्ट पार्टी बनती दिख रही है.
