नई दिल्ली: 

राजधानी दिल्ली (Delhi) के उत्तर पूर्वी इलाके गोकुलपुरी स्थित झुग्गियों में देर रात भीषण आग लग गई. आग से जलकर सात लोगों की मौत हो गई. झुग्गियों में आग लगते ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. झुग्गियां जलने पर चारों तरफ धुआं फैल गया. सूचना मिलने पर दमकल की करीब 13 गाड़िया मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए कई घंटे तक मशक्कत की. अभी कूलिंग (Cooling)का काम जारी है. एक जानकारी के मुताबिक इस भीषण आग में तकरीबन 60 झुग्गियां जल गई.

You missed