Ukraine War: रूस यूक्रेन युद्ध शुरू हुए 15 दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है. लेकिन युद्ध अभी भी थमता नहीं दिख रहा. शनिवार देर शाम यूक्रेन की सेना ने दावा किया कि खेरसॉन में दो रूसी हेलीकॉप्टरों को मार गिराया गया है. हेलीकॉप्टर का एक पायलट बच गया है जिसे अस्पताल ले जाया गया है. वहीं, रूसी सेना ने कीव क्षेत्र में ग्रीन कॉरिडोर खाली कर रहे महिलाओं और बच्चों पर फायरिंग, जिसमें एक बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई.
