Russia Ukraine War:अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि रूस ने यूक्रेन के खिलाफ अपने युद्ध के लिए चीन के सैन्य मदद मांगी है. इन अधिकारियों के अनुसार, मॉस्को की ओर से किया गया यह असामान्य अनुरोध बताता है कि व्लादिमीर पुतिन ने इस युद्ध में उम्मीद से कहीं अधिक झटके का सामना करना पड़ा है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर इस नाजुक मसले की चर्चा करते हुए यह स्पष्ट नहीं किया कि मॉस्को (रूस) की ओर से अपने सबसे मजबूत रणनीतिक पार्टनर से किस तरह के उपकरणों की मदद मांगी गई है. हालांकि रूस ने साफ तौर पर कहा है कि यूक्रेन के मुद्दे पर उसने कभी चीन से सैन्य मदद नहीं मांगी है.
