भारत (India) और चीन (China) के रिश्तों में फिर से गर्माहट आने की उम्मीद बढ़ गई है. चीन के विदेश मंत्री वांग यी (Wang Yi) इस महीने के आखिर में भारत आ सकते हैं. लद्दाख में LAC पर हुई गलवान घाटी की झड़प के करीब 2 साल बाद यह किसी वरिष्ठ चीनी नेता की पहली भारत यात्रा होगी. भारत से पहले वांग यी नेपाल की यात्रा करेंगे. भारत और चीन लगातार लद्दाख की स्तिथी को सुलझाने के लिए सैन्य स्तर की वार्ता कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई खास प्रगति नहीं हुई है.
