नई दिल्ली:
कर्नाटक में हिजाब बैन मामले (Karnataka Hijab Ban Row) में कर्नाटक हाई कोर्ट (Karnataka High Court) के फैसले के खिलाफ मूल याचिकाकर्ता छात्राएं भी अब सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) पहुंच गई हैं. इससे पहले एक मुस्लिम छात्रा निबा नाज की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. निबा नाज उन 6 मूल याचिकाकर्ताओं में शामिल नहीं है, जिसने हाईकोर्ट में हिजाब को लेकर याचिका दाखिल की थी. सभी ने कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है. (0)Ads by
