इजरायल और हमास में जारी जंग के बीच दक्षिण अफ्रीका ने गाजा के लिए आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी है. उन्होंने यूएन से गाजा के लोगों के लिए रैपिड प्रोटेक्शन फोर्स तैनात करने की अपील की है. दक्षिण अफ्रीका का कहना है हमास के नियंत्रण वाले इलाके में इजरायल की बमबारी के बाद गाजा में बड़ी तादाद में बच्चे मारे जा रहे हैं.

दक्षिण अफ्रीका के अंतर्राष्ट्रीय संबंध और सहयोग विभाग ने बयान में कहा कि दक्षिण अफ्रीका संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव का समर्थन करता है, जिसमें तत्काल युद्धविराम के लिए कहा गया है. इसके अलावा भोजन, चिकित्सा आपूर्ति और ईंधन प्रदान करने के लिए एक कॉरिडोर खोलने का आह्वान भी किया गया है.

You missed