संभल के नखासा थानाक्षेत्र के ईसापुर सुनवारी गांव निवासी उमराव शर्मा के बेटे जयदेव शर्मा 25 फरवरी 2022 को भाई राजीव शर्मा व गांव के ही सोमपाल के साथ पड़ोसी भगवान शरन की बेटी प्रियंका की हत्या के मुकदमे में फैसले के लिए पूर्व विधायक के मकान पर चल रही पंचायत में शामिल होने हसनपुर आए थे।
दोषियों ने चुनावी, जमीन की रंजिश और जानलेवा हमले के केस में फैसला नहीं करने पर षड्यंत्र रचकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। कोर्ट का फैसला आने के बाद चारों दोषियों को जेल भेज दिया गया है। यह सनसनीखेज वारदात आदमपुर थानाक्षेत्र में हुई थी।
