बिजनौर में हुई महापंचायत में प्रियंका गांधी | फोटो: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने किसानों की मांग नहीं सुनने को लेकर सोमवार को सरकार से कहा कि ‘जिस किसान का आप अपमान कर रहे हैं उसका बेटा सीमा पर आपकी सुरक्षा कर रहा है, आपको उनका अपमान करने का हक नहीं है.’ केन्द्र के नए कृषि कानूनों पर कांग्रेस नेता ने कहा, ‘प्रधानमंत्री जी आपने जो यह कानून बनाया है, उससे देश का किसान, इस देश का गरीब संकट में है, रो रहा है अपना अधिकार मांग रहा है. आप उस कानून को वापस लीजिये, इन कानूनों को रद्द कीजिये. जिन्होंने आपको सत्ता दी है उनका आदर कीजिये, उनको अपमानित मत कीजिये.’
