मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को हुए प्रदेश के सीधी बस हादसे में छह यात्रियों की जान बचाने वाले तीन लोगों को पांच-पांच लाख रूपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है.
चौहान ने कहा, ‘बचाव कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शिवरानी लोनिया, लवकुश लोनिया तथा सतेन्द्र शर्मा को पांच-पांच लाख रूपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा.’ उन्होंने कहा कि इन तीनों ने अदम्य साहस दिखाकर लोगों की जान बचाई.
