भले ही पंचायत चुनाव के लिए ब्लॉक प्रमुख समेत अन्य पदों का आरक्षण 13 व 14 मार्च को जारी होगा, लेकिन  कन्नौज के सभी आठ ब्लॉक प्रमुख का कार्यकाल 18 मार्च को खत्म होगा। उसी रात से एसडीएम को प्रशासक की जिम्मेदारी मिल जाएगी।

कन्नौज के दौरे पर आए प्रभारी व पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा था कि प्रधान का कार्यकाल समाप्त होने के बाद एडीओ, जिला पंचायत अध्यक्ष के स्थान पर डीएम प्रशासक बनेंगे। संवैधानिक व्यवस्था के तहत ब्लॉक प्रमुख पद पर प्रशासक के रूप में एसडीएम को जिम्मेदारी मिलती है। प्रमुख व बीडीसी को छोड़कर अन्य पदों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद को महिला के लिए आरक्षित कर दिया है, लेकिन अन्य पदों का आरक्षण जिले से ही तय होगा। इसके लिए 20 फरवरी से प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हालांकि प्रमुख पद के लिए संभावित आरक्षण तय हो चुका है, लेकिन शासन से जारी गाइड लाइन व समय सारिणी के तहत हस्ताक्षर होने बाकी हैं।

You missed