मीडिया से बात करते हुए गोविंदा ने डेविड धवन के साथ आपसी मतभेद के बारे में कहा, ‘मेरे सेक्रेटरी के पास डेविड का फोन आया, मैंने सुना कि वो कह रहे थे कि चीची (गोविंदा) बहुत सवाल करने लग गया है. मेरा दिल उसके साथ काम करने का नहीं है. ये सुनकर मुझे बहुत बुरा लगा और मैंने कई महीने डेविड से बात नहीं की. मैंने एक बार फिल्म में काम करने के लिए फोन भी किया था, लेकिन उन्होंने कभी कॉल बैक नहीं किया.’ बॉलीवुड में चीची नाम से फेमस गोविंदा और प्रोड्यूसर डायरेक्टर डेविड धवन ने एक साथ 18 फिल्में की हैं. इस जोड़ी के नाम ‘कुली नंबर 1’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘शोला और शबनम’ जैसी सुपरहिट फिल्में है.
गोविंदा ने बताई वरुण धवन की शादी में नहीं जाने की वजह, डेविड धवन से है नाराजगी
Bycrime speak
Feb 20, 2021
