भारतीय किसान यूनियन (BKU) के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश के सिसौली में हुई महापंचायत में लोगों से कहा कि भाजपा नेताओं को शादियों और दूसरे कार्यक्रमों में इनवाइट नहीं करें। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे अगले दिन भारतीय किसान यूनियन के 100 कार्यकर्ताओं को खाना खिलाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसे चाहें तो आदेश समझ लें या सलाह समझ लें।

नरेश टिकैत ने 17 फरवरी को हुई महापंचायत में यह ऐलान किया था। टिकैत के इस बयान की जानकारी शुक्रवार को सामने आई। टिकैत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर भाजपा नेताओं को कार्यक्रम में बुलाया और उनसे दुर्व्यवहार होता है तो वे भारतीय किसान यूनियन को दोष देंगे। इसलिए मैं कहता हूं कि उन्हें अपने घर में ही खुश रहना चाहिए। अगर आप चाहें तो इसे बायकॉट भी समझ सकते हैं।

You missed