लखनऊ: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से होने वाली प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET) का सिलेबस व एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया गया है. हाल ही में सीएम योगी ने इसे अनुमति दी थी, जिसके बाद सिलेबस जारी किया गया है. सरकारी भर्तियों के लिए प्रदेश में पहली बार इस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. पहली बार इस परीक्षा का आयोजन अप्रैल-मई में करने पर मंथन ही रहा है. इसके लिए पंचायत चुनाव, बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए योजना बनेगी. पहले PET में 30 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है.
