मुरादाबाद। प्याज की कीमतों में उछाल ने एक बार फिर हैरान किया है। विक्रेता इसका सीधा कारण विगत दिनो पेट्रोल व डीजल की कीमतों में आई उछाल को मान रहे हैं। ईंधन के दाम बढ़ने से बाहर से प्याज की आमद और यहां से अन्य वाहनों के माध्यमों से दूसरी जगह तक पूर्ति करने में व्यय पहले की तुलना में बढ़ गया है। इस कारण से बाहर से प्याज की आमद कम हो गई है।
