मथुरा, 20 फरवरी (भाषा) कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा 23 फरवरी को यहां किसानों के आंदोलन के समर्थन में तथा केंद्र सरकार के तीनों नए कृषि कानूनों की वापसी के लिए आयोजित जनसभा को संबोधित करने आ रही हैं। कांग्रेस के एक नेता ने इसकी जानकारी दी । कांग्रेस नेता ने बताया कि उनका यहां पवित्र यमुना नदी में स्नान करने और वृन्दावन के कुम्भ में पहुंचकर संतों से आशीर्वाद प्राप्त करने का कार्यक्रम है
