पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections 2022) होंगे. हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनावों को सत्ता के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है. कांग्रेस ने पंजाब के 7 नगर निगम चुनाव में BJP का सूपड़ा साफ कर दिया. कांग्रेस के खाते में बठिंडा नगर निगम 53 साल बाद आया है. BJP की पंजाब में हुई इस हार को किसान आंदोलन (Farmers Protest) से जोड़कर देखा जा रहा है.
