ठाकुरद्वारा। दुकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी वारंटी पूर्व पालिका सदस्य को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। नगर के मोहहल्ला नई बस्ती वार्ड-3 निवासी पूर्व पालिका सदस्य इसहाक के खिलाफ दुकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वांरटी को न्यायालय में पेश किया।
