कार के सभी एयरबैग खुल गए, लेकिन ये भी जान नहीं बचा पाए। कार इतनी बुरी तरह डैमेज हो चुकी थी कि इसे गैस कटर से काटकर शवों को बाहर निकालना पड़i

मध्यप्रदेश के इंदौर में सड़क हादसे में छह दोस्तों की मौत हो गई। वे पार्टी करके लौट रहे थे। उनकी कार खड़े टैंकर में पीछे से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर की स्टेपनी टूट गई और कार का अगला हिस्सा पिछली सीट से जा मिला। हादसा सोमवार रात करीब एक बजे निरंजनपुर चौराहे के पास हुआ।

दो दोस्त सीट से उछलकर बोनट पर आ गिरे। उनमें से किसी का हाथ तो किसी का सिर धड़ से अलग हो चुका था। वे देवास की तरफ से आ रहे थे। हालांकि, अभी यह नहीं पता चला है कि वे पार्टी करने कहां गए थे और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

You missed