भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने मंगलवार को एक सभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया. किसान नेता राकेश टिकैत बीते कुछ हफ़्तों से लगातार महापंचायतों में हिस्सा ले रहे हैं. सभाओं को संबोधित कर रहे हैं. अपने हर संबोधन में वो सरकार को चुनौती देते हुए नज़र आते हैं. मंगलवार को एक सभा को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा, “तिरंगा भी फहरेगा और पार्लियामेंट पर फहरेगा, ये कान खोलकर सुन लो. ये ट्रैक्टर जाएंगे वहीं और हल के साथ जाएंगे. उन पार्कों में, पार्लियामेंट के बाहर जहां साल 1988 में आंदोलन हुआ, जो पार्क हैं वहां के, वहां पर ट्रैक्टर चलेगा, वहां पर खेती होगी.” उन्होंने आगे कहा, “जो इंडिया गेट है वहां जो पार्क है वहां ट्रैक्टर चलेगा, खेत जुताई वहीं पर होगी.या तो बिल वापस ले लें, एमएसपी पर क़ानून बनाएं, नहीं तो घेराबंदी दिल्ली की पक्की होगी.”
