उप-कप्तान रोहित शर्मा 57 रन बनाकर क्रीज़ पर जमे हुए हैं. अजिंक्य रहाणे 1 रन बनाकर रोहित शर्मा का साथ दे रहे हैं.
भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज़ शुबमन गिल और रोहित शर्मा ने संभल कर खेलना शुरू किया. दोनों ने पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़े जब गिल आर्चर के शिकार हुए. उसके फ़ौरन बाद चेतेश्वर पुजारा बिना खाता खोले एलबीडब्ल्यू आउट हो गए.
उसके बाद कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा ने संभल कर खेलना शुरू किया लेकिन दिन के आख़िरी ओवर में कोहली प्लेडऑन हो गए.
इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया. लेकिन उनका फ़ैसला सही नहीं साबित हुआ और पूरी टीम महज़ 112 रन पर सिमट गई
